जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा के रहने वाले युवक देवराज साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. देवराज साहू की उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है. वह लंबे समय से बीमार था. इसके चलते वह तनाव में रहता था. उसकी बीमारी मानसिक थी. रांची में उसका इलाज चल रहा था. बताते हैं कि शनिवार की देर रात देवराज साहू ने फांसी लगा ली.(नीचे भी पढे)
घर के लोग रात 1:30 उसके कमरे में गए तो देखा उसका शव फंदे से लटका हुआ है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले कर एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




