जादूगोड़ा: हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी रेस हो गए है. भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी ने सोमवार को जादूगोड़ा, गालूडीह, घाटशिला,धालभूमगढ़ समेत पांच मंडल अध्यक्षों को 70-70 पीस तिरंगा झण्डा का वितरण किया. देश की शान व स्वाभिमान का प्रतीक राष्ट्रीय झंडा घाटशिला से लेकर बहरागोडा तक हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाया जा सजे. (नीचे भी पढ़े)
झण्डा प्राप्त करने के बाद जादूगोड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष तनु श्री नंदा ने कहा कि जादूगोड़ा मे तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को निकाली जाएगी. यह तिरंगा यात्रा संध्या तीन बजे से यूसिल अस्पताल से शुरू होकर जादूगोड़ा मोड चौक पहुंच कर समाप्त होगी. इस कार्यक्रम को सफलता के बाबत भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी ने कहा कि पूरे घाटशिला विधानसभा में 24 सौ तिरंगा बांटने का लक्ष्य रखा गया है,जिसमें घाटशिला के एक स्कूल को भी चिन्हित किया गया है.




