• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 10, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की नगर निकायों की बैठक, लंबित योजनाओं में तेजी लाने एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश, एकरारनामा नहीं करने वाली योजनाओं में संबंधित एजेंसियों को नोटिस

jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की नगर निकायों की बैठक, लंबित योजनाओं में तेजी लाने एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश, एकरारनामा नहीं करने वाली योजनाओं में संबंधित एजेंसियों को नोटिस
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में नगर निकायों के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर निकायों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, पथ निर्माण, स्ट्रीट लाइट, ठोस कचरा प्रबंधन, नाली एवं सफाई व्यवस्था, आवास योजनाओं, शहरी परिवहन, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में टेंडर के बाद पथ परिवहन से संबंधित जिन योजनाओं में अब तक एकरारनामा नहीं किया गया है, उनमें संबंधित एजेंसियों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया. निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार एकरारनामा रद्द करते हुए नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया. (नीचे भी पढ़े)

उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर लंबित कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए. ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्र में कचरा निस्तारण के लिए केवल अस्थायी व्यवस्था पर्याप्त नहीं है. कचरा संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण एवं निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाए. नगर निकाय क्षेत्रों में नाली जाम एवं सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जलजमाव की समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई केवल शिकायत मिलने पर नहीं, बल्कि नियमित रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित की जाए. सफाई व्यवस्था की निगरानी एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए नगर निकाय स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने शहर के अंधेरे एवं संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में स्ट्रीट लाइट से संबंधित टेंडर की जानकारी दी गई.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

उपायुक्त ने थाना स्तर से ऐसे संवेदनशील स्थलों की सूची प्राप्त कर नगर निकाय के माध्यम से वहां प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लाभुकों को बैंक ऋण प्राप्त करने में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र लाभुकों के ऋण संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आवास निर्माण में बैंक ऋण की वजह से अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. शहरी क्षेत्र में आवारा एवं पालतू पशुओं के प्रबंधन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया. साथ ही डॉग शेल्टर के लिए भी आवश्यक भूमि एवं आधारभूत संरचना की संभावनाओं की समीक्षा कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया. (नीचे भी पढ़े)

चाकुलिया में बायो डाइवरसिटी पार्क के लिए संपर्क पथ से संबंधित कार्यों को लेकर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने नगर निकायों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित फील्ड निरीक्षण करने, लंबित योजनाओं की स्थलवार समीक्षा करने तथा कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त जेएनएसी, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, संबंधित सहायक नगर आयुक्त, विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur sunderkand : साकची में मानस सत्संग समिति का सुंदरकांड पाठ आयोजित, भोग का किया गया वितरण
खबर

jamshedpur sunderkand : साकची में मानस सत्संग समिति का सुंदरकांड पाठ आयोजित, भोग का किया गया वितरण

August 10, 2026
jamshedpur megh malhar sindhara utsav-विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने मनाया मेघ मल्हार सिंधारा उत्सव, टीना शर्मा बनीं सावन क्वीन
खबर

jamshedpur megh malhar sindhara utsav-विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने मनाया मेघ मल्हार सिंधारा उत्सव, टीना शर्मा बनीं सावन क्वीन

August 10, 2026
Jharkhand weather alert: सावन की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर व आस-पास के इलाकों में जमकर बरसे मेघ, अगले दो दिन कोल्हान सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
खबर

Jharkhand weather alert: सावन की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर व आस-पास के इलाकों में जमकर बरसे मेघ, अगले दो दिन कोल्हान सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

August 10, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 10th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 10 अगस्त 2026

Jamshedpur indigenous day celebration : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में हुआ आदिवासियों का महाजुटान, सैकड़ो आदिवासियों ने उठायी आवाज

Jharkhand students protest : जमशेदपुर शहर में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू, स्कूल का समय को लेकर दिया आदेश

Jamshedpur utkal association : विरोध के बीच उत्कल एसोसिएशन का चुनाव परिणाम जारी, डॉ प्रधान अध्यक्ष व जजाती केशरी चुने गए महासचिव

Jamshedpur youth forged 28 lakhs from friends : बिरसानगर में युवक ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दोस्तों से की 28 लाख रुपये की ठगी, करीब डेढ़ दर्जन पीड़ितों ने थाना में शिकायत दर्ज कर पैसे दिलाने की लगाई गुहार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Jamshedpur school : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में बच्चों की दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News