
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर थाना अंतर्गत नगर रोड नंबर- 9 स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में मुमताज अहमद नामक व्यक्ति मृत पाए गए. बताया जाता है कि मृतक को टीबी की बीमारी थी और उनका इलाज चल रहा था. मृतक के छोटे भाई इम्तियाज अहमद ने बताया कि बुधवार की सुबह जब इंस्टीट्यूट खोलने पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद मिला. काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तब आसपास के लोगों के सहयोग से पीछे के रास्ते अंदर प्रवेश किया जहां देखा कि उनके बड़े भाई मृत पड़े हुए हैं और आसपास काफी खून बिखरा हुआ है. तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं मृतक तालाकशुदा है. उसके दो बच्चे भी थे.



