जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह के समीप गुरुवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान बेबी सोरेन (19) के रूप में हुई है. मृतका की मां के अनुसार, उनकी बेटी की शादी 4 महीना पहले चाईबासा के युवक से हुई थी. उसने प्रेम विवाह किया था. वह रहने वाली सरायकेला के दुधी गांव की है. दो दिन पहले ही मां के पास सरायकेला से अपनी दोस्त के यहां करनडीह आई थी. वह रोज सुबह कहीं जाती थी. (नीचे भी पढ़ें)

गुरुवार सुबह वह अपनी दोस्त निकिता को अपने मामा के घर बागबेड़ा जाने की बात कह कर घर से निकली थी. तभी तुरामडीह के पास उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला. फिलहाल यह आत्महत्या है या दुर्घटना यह कहना स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.



