जमशेदपुर: अब्दुल बारी मेमोरियल (एबीएम) कॉलेज, जमशेदपुर से टाकू के कार्यकारिणी के चुनाव में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार साव ने सचिव पद के लिए नॉमिनेशन किया. एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर शिक्षक संघ के सचिव डॉ. ज्ञान्ती कुमारी प्रसाद तथा सभी सदस्यों के साथ चुनाव समिति के सदस्य डॉ. सुशांत कुमार को नॉमिनेशन फॉर्म समर्पित किया. मौके पर एबीएम कॉलेज के शिक्षक संघ के सदस्य प्रो. सोनम वर्मा, डॉ. ज्ञान्ती कुमारी प्रसाद, मनोज दास, डॉ. सुशांत कुमार उपस्थित रहे.



