जमशेदपुर : श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र और शुक्रवार (शुक्रवार) के शुभ संयोग पर तेलुगु परिवारों की विवाहित महिलाओं ने जमशेदपुर सहित आंध्र प्रदेश में श्रद्धा और भक्ति के साथ वरलक्ष्मी व्रत पूजा सम्पन्न की. इस व्रत में महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और घर की शांति के लिए मां लक्ष्मी की आराधना करती हैं. पूजा में कलश स्थापना, व्रत कथा पाठ, मंगल आरती और प्रसाद वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर के विभिन्न तेलुगु परिवारों ने सामूहिक रूप से इस व्रत का आयोजन किया, जिससे धार्मिक वातावरण और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ. आंध्र प्रदेश में भी हजारों परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस व्रत को मनाया. वरलक्ष्मी व्रत को दक्षिण भारत में विशेष महत्व प्राप्त है और इसे श्रावण मास के शुक्रवार को करना अत्यंत शुभ माना जाता है.




