जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित बीपीएम उच्च विद्यालय में दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 विद्यार्थियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी के साकची स्थित कार्यालय में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजीता गांधी भी उपस्थित रहीं. समारोह के दौरान कुणाल षाडंगी ने तीनों बच्चों, रिया कुमारी (93.80%), हर्ष नामता (88.40%) एवं पिंकी कुमारी (84.80%) को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूल के बच्चों को निजी स्कूलों के स्तर की शिक्षा और मंच प्रदान करना है और ये परिणाम उसी सफलता का प्रमाण है. (नीचे भी पढ़ें)
विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजीता गांधी ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और डिजिटल स्मार्ट क्लास जैसे आधुनिक संसाधनों के सही उपयोग का परिणाम है.



