जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील के संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत शनिवार को 815वें नेत्र शिविर का शुभारंभ हुआ. बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित उक्त नेत्र शिविर की शुरुआत नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह द्वारा नेत्र रोगियों की आंखों की जांच के साथ हुई. 45 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गई, जिसमें से 34 नेत्र रोगी मोतियाबिन्द ग्रस्त पाये गए. (नीचे भी पढ़ें)

स्वास्थ्य जांच के पश्चात इन नेत्र रोगियों की आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा रविवार 19 अप्रैल को किया जाएगा. आज जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ जेसीएपीसीपीएल के पदाधिकारी धनंजय शर्मा, कार्यकर्ता राकेश मिश्र, अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार घोषाल, आशीष सिंह, प्रकाशभानु महतो, हीरालाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.



