जमशेदपुर : 15 फरवरी की रात जमशेदपुर के कदमा के बीएच एरिया, रोड नंबर-13 स्थित एल/5-196 आवास पर रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी गुरजीत सिंह के घर में चोरी की घटना हुई. जानकारी के अनुसार चोरों ने घर से लगभग 7,000 से 10,000 रूपये नगद राशि तथा लगभग 7 से ₹8 लाख रूपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए हैं. यह घटना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है. उल्लेखनीय है कि घटना स्थल से दो घर की दूरी पर ही एक पुलिस इंस्पेक्टर का आवास स्थित है तथा आसपास क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की नियमित गश्ती भी होती रहती है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बावजूद इस प्रकार की वारदात का होना प्रशासनिक सतर्कता पर सवाल उठाता है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय एवं आक्रोश का माहौल है. क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मामले की त्वरित जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.




