
जमशेदपुर : जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशऩ अभियान का 227 वां प्लाज्मा डोनेशन टाटा स्टील कर्मी सुमन चक्रवर्ती द्वारा किया गया। सुमन चक्रवर्ती द्वारा चौथी बार प्लाज्मा दान किया गया। इससे पूर्व उन्होंने 16 बार नियमित रक्तदान भी किया है। आज उनके प्लाज्मा डोनेशऩ के समय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस के प्लाज्मा तथा एसडीपी डोनेशऩ प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, आई ब्लास्ट फर्नेस के चीफ विनित त्रिपाठी, यूनियन कमिटी मेम्बर डी. भानुजी तथा संजय तिवारी उपस्थित थे, जिन्होने श्री चक्रवर्ती का उत्साह बढाया एवं उन्हें सम्मान पत्र के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया।






