जमशेदपुर : अप्रैल माह में सेवानिवृत्ति हुए टाटा मोटर्स कर्मियों के सम्मान में यूनियन कार्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया. इसमें विभिन्न डिवीजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने स्वजनों के साथ समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के वरीय पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किये. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सबको स्वस्थ रहने तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यूनियन सदैव आप सबों के साथ खड़ी है. जब कभी जरूरत हो बेहिचक आप सब यूनियन कार्यालय आकर मिल सकते हैं, आप सब कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं यूनियन से नहीं. आप सबों का सुझाव यूनियन के लिए महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
आज विदा किये गये कर्मचारियों में व्हीकल फैक्ट्री से अखिलेश तिवारी एवं सतनारायण सिंह, फ्रंट एक्सल से जगनारायण सिंह, संजीव बोस एवं एसके मो नईम, फ्रेम फैक्ट्री से अलंकी मुरलीधर, शाह जफर, अजय कुमार एवं इम्तियाज अहमद खान, व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पैच से नंदकिशोर तिवारी, इंजन डिवीजन से वासुदेव भवाई, ईआरसी से मदन कुमार सिंह, बीआइडब्ल्यू फैक्ट्री से गोपाल सिंह, ट्रीम फैक्ट्री से गणपति मिश्र एवं आनंद कुमार सिंह तथा क्वालिटी एश्योरेंस से सुब्रत चक्रवर्ती शामिल रहे.







