
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में स्वच्छता अभियान को लेकर उपायुक्त ने तीनों नगर निगम निकाय को दिया कई दिशा- निर्देश, छोटे बड़े सभी दुकानों में सूखा और गीला कचरा के लिए अलग- अलग दो डस्टबिन लगाया जाए, अगर जो दुकानदार अपने दुकान के आगे डस्टबिन नहीं लगाएंगे उनकी दुकानें 7 दिन के लिए सील होगी. प्लास्टिक को लेकर भी अब शहर में कड़ी कार्रवाई होगी, दुकानदारों को प्लास्टिक का इस्तेमाल करते जुर्माना के साथ जेल जाना होगा. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वच्छता अभियान के प्रति जिले के उपायुक्त ने तीनों नगर निगम निकाय को कई दिशा निर्देश दिया है. जिसमें बाजारों में किसी तरह गंदगी ना फैले और दुकानों के पास आसपास गंदगी ना हो उसको लेकर सभी दुकानदारों को डस्टबिन लगाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही प्लास्टिक पर कैसे नकेल कसा जाए उसको लेकर भी आप बाजारों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिससे हमारा शहर पर्यावरण के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर आ सके उसको लेकर अभियान चलाया जाएगा.





