
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत केएस लिंक रोड आउट हाउस नंबर 4 निवासी अजय कुमार द्वारा भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ निवासी 22 वर्षीय प्रिया कुमारी को भगा ले जाने का मामला सामने आया है. मंगलवार को मामले की शिकायत लेकर प्रिया के परिजन एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे. मामले के संबंध में प्रिया के भाई धीरज ने बताया कि 12 अप्रैल की सुबह उनकी बहन प्रिया घर से निकली थी उसके बाद वापस नहीं आई. अजय और उनकी बहन एक ही चेन मार्केटिंग कंपनी में काम करते है. अजय ने उनकी बहन की मोबाइल से मैसेज किया कि वह उसे अपने साथ लेकर गया है. अब उन्हे डर है कि कहीं अजय उनकी बहन को नुकसान ना पहुंचाए. वह उसकी बहन को किसी और के हाथों बेच ना दे. धीरज ने बताया कि अजय कुमार शादी शुदा है. उसके दो बच्चे भी है. उसके जाने के बाद उसकी पत्नी रीता कुमार भी परेशान है. उसके घर पर कमाने वाला एक मात्र अजय ही थी. वह रीता के साथ मारपीट भी करता था. इधर रीता ने भी थाने में लिखित शिकायत की है. मामले के संबंध में थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि दोनों के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है. दोनों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.












