
जमशेदपुर : जमशेदपुर की बिरसानगर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवक आंध्रा समिति के पास रहने वाले बताये जाते हैं. दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने में रखकर पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस द्वारा शराब के मूल्य का आंकलन किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों अवैध शराब तस्कर हैं और अक्सर शराब की तस्करी करते हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की दोनों एक कार में शराब लेकर जा रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आंध्रा समिति से थोड़ी दूरी पर उन्हें रोका. कार की जांच करने पर काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई. माना जा रहा है कि पुलिस देर शाम तक मामले का खुलासा करेगी.












