
जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से पारिवारिक विवाद के कारण भागी 20 वर्षीय युवती को टाटानगर आरपीएफ के अपराध रोकथाम नियंत्रक दस्ता ने माय सहेली टीम के साथ टाटानगर स्टेशन से रेस्क्यू किया. युवती अपने घर से पिता के फटकार के कारण इलाहाबाद से राजधानी एक्सप्रेस पकड़कर टाटानगर स्टेशन आ गई थी. शुक्रवार देर शाम आरपीएफ की टीम ने उसे स्टेशन परिसर पर भटकता देखा और उससे रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए. काउंसलिंग करने के बाद उसने अपने परिजनों का पता बताया और फोन नंबर भी दिया. इसके बाद टीम ने उनके परिजनों से संपर्क कर पूरी जानकारी दी. सूचना मिलते ही युवती के परिजन इलाहाबाद से सड़क के रास्ते जमशेदपुर पहुंचे जहां परिजन युवती से मिले और आरपीएफ का शुक्रिया अदा किया. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि शुक्रवार देर शाम टाटानगर स्टेशन परिसर पर भटक रही थी इसके बाद माई सहेली टीम ने उसे भटकता देखा और उससे रिसीव किया. काउंसलिंग के दौरान उसने पूरी जानकारी दी जिसके बाद उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है. इस मामले में उप निरीक्षक ललित कुमार की अहम भूमिका रही.





