
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कंपोजिट कंट्रोल रूम में पदस्थापित रितेश कुमार द्वारा पुलिस विभाग के और से आवंटित क्वार्टर को किराए पर देकर किराया वसूला जा रहा था. इसकी शिकायत एसएसपी डॉ एम तमिल वानन को मिलने पर उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए है. एसएसपी ने जांच का जिम्मा डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद को सौंपा है. एसएसपी ने 48 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी है. (नीचे भी पढ़ें)
इधर मंगलवार को ही डीएसपी चंद्रशेखर आजाद संबंधित क्वार्टर पहुंचे और जांच शुरू की. उन्होंने क्वार्टर में रहने वाले लोगों से पूछताछ भी की. हालांकि इस मामले को लेकर जब उनसे जानकारी मांगी गई तो उन्होंने विभागीय जांच होने की बात कहकर इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार किया. मामले के संबंध में एसएसपी डॉ एम तमिल वानन ने बताया कि उन्हे शिकायत मिली थी कि सीसीआर में पदस्थापित रितेश कुमार को विभाग द्वारा साकची शीतल छाया के पास एक क्वार्टर आवंटित किया गया था. जिसे उनके द्वारा किसी को किराए पर दे दिया गया है. शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.













