
जमशेदपुर : कोल्हान के तीनों जिलों के भूमिज समाज के युवाओं ने रविवार को जमशेदपुर के जुबिली पार्क में बैठक कर 1 जनवरी को खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने खरसावां में जुटने का आह्वान किया. समाज के युवाओं ने पिकनिक छोड़ शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील की. भूमिज समाज की ओर से खरसावां गोलीकांड में मारे गए लोगों के प्रति किस तरह से श्रद्धांजलि दी जाए, इसको लेकर रणनीति बनाते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में समाज के लोगों को वहां लाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि आजाद भारत के सबसे बड़े गोलीकांड में हजारों आदिवासियों की निर्मम हत्या कर दी गयी थी. ऐसे में पिकनिक मनाने से शहीदों का अपमान होगा. ऐसे आयोजनों से नई परंपरा की शुरुआत होगी.




