जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के मधुसूदन कॉम्पलेक्स सी ब्लॉक में सागर कुमार के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने 22 जून को दिन-दहाड़े लाखों के कीमती समानों पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी सागर को शाम के पांच बजे तब मिली जब वे काम पर से अपने घर पर लौटा. फ्लैट का ताला टूटा हुआ देखकर उसके होश उड़ गए. घटना की जानकारी उलीडीह पुलिस को दी गई. सागर के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. शिकायत के अनुसार सागर की पत्नी अपने मायका गयी हुई थी. इस बीच सागर किराये का मकान में अकेले ही रहता था. 22 जून को दिन के 11.45 बजे फ्लैट में ताला लगाकर वे काम पर गया था. शाम पांच बजे लौटने पर देखा कि ताला टूटा हुआ है और फ्लैट के भीतर के सामान बिखरे हुये हैं. सागर ने बताया कि उसके घर से नकदी के अलावा एक पीस सोने की चेन, एक मंगलसूत्र के अलावा अन्य कीमती सामान चोरों के हाथ लगा है. पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है.







