जमशेदपुर : जमशेदपुर के सबसे घनी आबादी वाले जुगसलाई चौक बाजार पर स्थित आयुर्वेदिक की शर्मा आयुर्वेदिक दुकान में चोरों ने चोरी कर ली. चोरों ने दुकान के ताले तोड़े. दुकान में करीब आठ हजार रुपये गल्ला में रखा हुआ था, जिसको चोरों ने चोरी कर ली और फिर निकल गये. चोर अपने साथ ताले भी लेते गये. चोरी ज्यादा बड़ी नहीं मानी जायेगी, लेकिन जिस जगह पर जिस तरह से चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह घटना को बड़ा बना रहा है. जुगसलाई का चौक बाजार का गोलचक्कर की यह दुकान ऐसे जगह पर है, जहां दावा किया जाता है कि 24 घंटे पुलिस की चौकी होती है.

पुलिस चौकस रहती है. यहां गश्ती दल भी होता है. पीसीआर की वैन भी यहीं खड़ी होती है. लोगों का आना जाना भी यहीं से होता रहता है, लेकिन बीच चौक पर चोरी चोरों ने कर ली, लेकिन न तो पुलिस को ना ही आम लोगों को इसकी जानकारी हुई. जानकारी तब हुई, जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे. दुकानदार विकास शर्मा ने संभावना जतायी है कि आसपास के ही चोर होंगे. वैसे सीसीटीवी पूरे चौक में लगा हुआ है. अगर उसकी जांच होगी तो शायद चोरों के बारे में पुलिस को जानकारी मिल सके. इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. लिखित एफआइआर भी दायर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.













