
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए अखिलेश सिंह गिरोह के 7 और लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में बागबेड़ा के रहने वाले अंकित कुमार उर्फ श्याम बाबू, बिनोद कुमार सिंह, बिरसानगर गीतांजलि गार्डेन निवासी जयदीप उर्फ बॉबी, गोलमुरी के इस्ट प्लांट बस्ती निवासी दुर्गा राव, इस्ट प्लांट बस्ती के ही रहने वाले मिंटू प्रसाद उर्फ चुसनी, इस्ट प्लांट बस्ती निवासी राजू डेरा और राजेश सिंह को भी पुलिस ने जेल भेजा है. उनके पास से पुलिस ने अग्नेयास्त्र भी बरामद हुआ है. बताया जाता है कि पिस्तौल और गोलियां भी बरामद की गयी है, जिसका खुलासा पुलिस अपने अधिकारिक बयान में करेगी.
हालांकि, पुलिस ने सारे लोगों को एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद फिर से उनको जेल भेज दिया. जेल जाने वालों में बागबेड़ा निवासी अंकित कुमार उर्फ श्याम बाबू अखिलेश सिंह गिरोह के कंहैया सिंह का अपना भतीजा है. इसमें एक व्यक्ति इस्ट प्लांट बस्ती निवासी दुर्गा राव है. यह वहीं दुर्गा राव है, जिसके साथ भाजपा नेता रामबाबू तिवारी का विवाद हो गया था. रामबाबू तिवारी के साथ हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप चुनाव के वक्त काफी वायरल हुआ था.

उसी दुर्गा राव को पुलिस ने अखिलेश सिंह के साथ बताते हुए आर्म्स रिकवरी दिखाकर जेल भेज दिया है. हालांकि, पुलिस अब तक पूरे तौर पर खुलासा नहीं कर पायी है कि उनके खिलाफ क्या-क्या सबूत है. इस मामले में जमशेदपुर पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है. सीतारामडेरा के स्लैग रोड में अखिलेश सिंह और सुधीर दुबे गैंग के बीच हुई फायरिंग के मामले में ही पुलिस ने जेल भेजा है. इस मामले में इससे पहले भी कई लोगों को जेल भेज चुकी है.

इस मामले में सुधीर दुबे की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है. वैसे यह जानकारी दी गयी है कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में जिस दिन गोली चला था, उस दिन गाड़ी में उसका भतीजा भी था, जिसको गोली नहीं लगी थी और वह स्पॉट से अस्पताल तो आया था, लेकिन अस्पताल से वह भाग निकला था. दुर्गा राव पर यह भी आरोप है कि वह अखिलेश सिंह का मुख्य शूटर हरीश सिंह के साथ काफी ज्यादा आता जाता था और उसको संरक्षण भी देता था. हरीश सिंह जमानत पर छूटा है और अभी काफी ज्यादा गतिविधियों को अंजाम दे रहा है.














