
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार में गुरुवार देर रात चोरों का आतंक देखने को मिला. यहां चोरों ने पांच दुकानों की छत से विंडो एसी खोलकर दुकान में घुस लाखों की चोरी कर ली. इस घटना ने पुलिस के पेट्रोलिंग की पोल खोलकर रख दी है. चोरों ने चार दुकानों का विंडो एसी खोलकर घटना को अंजाम दिया है. (नीचे देखे वीडियो)
चोरों ने झंडा चौक स्थित फैशन वर्ल्ड, अभिनंदन, एम स्मार्ट और कुर्ती बाजार में चोरी की गई. कुल 15 से 20 लाख की चोरी करने की बात सामने आ रही है जिसमे फैशन वर्ल्ड से छह लाख नकद की चोरी हुई है वहीं एम मार्ट में दो लाख रुपए नकद की चोरी हुई है. (नीचे देखे वीडियो)
चोरों ने सामानों को हाथ तक नहीं लगाया है. इधर सूचना पाकर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एएसपी सिटी कुमार गौरव और साकची थाना प्रभारी कुणाल कुमार मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई. (नीचे देखे वीडियो)
इधर दुकान बंद करने के बाद दुकानदारों ने सीसीटीवी बंद कर दिया था जिस कारण सीसीटीवी में घटना कैद नहीं हो पाई है. पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी से चोरों की पहचान में जुट गई है.इस घटना को 40 से 50 की संख्या में चोरों ने मिलकर अंजाम दिया है. बता दें कि लॉक डाउन के कारण कपड़ा व्यवसाई के बीच वैसे ही काफी समस्या थी. अब इस चोरी ने उनकी कमर ही तोड़ दी है. लॉक डाउन खुलने के बाद से ही इतनी बड़ी घटना से दुकानदार सकते में है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







