जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के बंद केबल कंपनी से स्क्रैप चोरी कर रहे एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन सहयोगी भाग निकले. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने स्क्रैप बरामद किया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)
पूछताछ में उसने भागने वाले सहयोगियों का नाम बजरंगी सिंह, चिंटू चौबे और सुदेश मुखी बताया. सभी के खिलाफ गोलमुरी थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजू कुमार राम की शिकायत पर कैश दर्ज किया गया है. मामला पांच अप्रैल का है.



