
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया रोड नंबर आठ स्थित क्वार्टर नंबर एल4–36 निवासी टाटा स्टील कर्मी देवाशीष मिश्रा के क्वार्टर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोरों ने क्वार्टर में घुसकर नकद समेत लाखों के गहने चोरी कर लिया. घटना के समय देवाशीष का परिवार क्वार्टर से बाहर गया हुआ था. जानकारी पाकर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर कदमा पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटना की जानकारी देते हुए देवाशीष की पत्नी शोंपा मिश्रा ने बताया कि वो परिवार समेत अपनी बहन से मिलने एग्रिको गए हुए थे. एक घंटे के बाद जब वे लोग वापस लौटे तो पाया की घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है. जांच करने पर पता चला कि घर से 19 हजार नकद, दो कैमरा और गहनों की चोरी हुई है. चोरों ने एक कमरे में रखा अलमीरा को तोड़ा और दूसरे अलमीरा का ताला खोलकर चोरी की. घटना को अंजाम देने के बाद सभी पीछे से ही फरार हो गए. चोरी किए गए सामानों की कुल कीमत लगभग 18 से 19 लाख रुपए की है.






