जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत लोडेड ट्रक में चोरी करते हुए एक चोर को रंगे हाथों पकड़ा गया है. जहां ट्रक ड्राइवर ने चोर मो इकरार को चोरी करते हुए पकड़ा है. घटना के पश्चात गोविंदपुर पीसीआर मौके पर पहुंची और उक्त चोर को पकड़कर थाना ले गयी. वहीं ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि बारिश के कारण वे सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर बारिश के छुटने का इंतजार कर रहे थे. तभी मौका देखकर व्यक्ति ट्रक के ऊपर चढ़ गया और चोरी करना लगा. तब-तक उसे अन्य ड्राइवरों द्वारा चोरी करते हुए देखा गया. वहीं पीसीआर द्वारा थाना ले जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उक्त चोर गोविंदपुर निवासी ही है.




