
जमशेदपुरः गुरु रामदास सेवा दल ने गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मिलकर उनको उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनके जीवन संघर्ष के पर देश के जाने- माने वरिष्ठ लेखक विवेकानंद झा द्वारा लिखी पुस्तक “डॉ पीपुल्स लीडर” के लिए सम्मानित किया गया. श्री राय ने दल के सदस्यों को पुस्तक की प्रति भेंट की तथा उनका आभार व्यक्त किया.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु ने कहा कि पूरे जमशेदपुर के लिए गर्व की बात है. विधायक सरयू राय की संघर्षमयी जीवन को एक लेखक ने अपने पुस्तक के जरिए देश के कोने- कोने तक पहुंचाने का कार्य किया है. मुख्यमंत्री एवं देश के नामचीन लोगों द्वारा इस पुस्तक का विमोचन किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से गुरु रामदास सेवा दल के अध्यक्ष बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, गुरूदयाल सिंह, हरभजन सिंह, जोगिंदर सिंह, हरभंस सिंह उपस्थित थे.






