• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

jamshedpur-tisco-growth-shop-union-टिस्को ग्रोथ शॉप यूनियन में घमासान, राकेश्वर पांडेय को बाहर कर शिवलखन ने शनिवार को बुलायी कमेटी मीटिंग, राकेश्वर समर्थकों ने यूनियन में चस्पा किये गये नोटिस को फाड़कर फेंका, शिवलखन ने मैनेजमेंट को भेजा रजिस्टर-बी में दर्ज होने के दस्तावेज और मान्यता का आवेदन, मैनेजमेंट पर सबकी नजर, राकेश्वर पांडेय बोले-फर्जीवाड़ा का मामला हो सकता है, शिवलखन ने कहा-

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
राकेश्वर पांडेय और शिवलखन सिंह (ब्लूशर्ट में)

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) की अधीकृत यूनियन टिस्को मजदूर यूनियन में घमासान मचा हुआ है. अपने रिटायरमेंट के दो दिनों पहले यूनियन के महासचिव शिवलखन सिंह ने श्रम विभाग से अपनी अध्यक्षता वाली यूनियन को मान्यता दिलाते हुए रजिस्टर बी में दर्ज करा लिया, जिसकी सहमति का पत्र 28 अक्तूबर को श्रम विभाग ने जारी किया और रजिस्टर बी में दर्ज होने की सहमति दे दी. इसके बाद शिवलखन सिंह की कमेटी रेस हो गयी और यूनियन में शुक्रवार को शिवलखन सिंह कमेटी के महामंत्री नवीन कुमार के हस्ताक्षर से एक नोटिस चस्पा कर दिया कि वीजी गोपाल सेंटर में 31 अक्तूबर को कमेटी मीटिंग होगी, जिसमें सारे लोगों को बुलाया गया है. इस नोटिस को देखकर राकेश्वर पांडेय के खेमे के लोग गुस्से में आ गये और कमेटी मीटिंग के इस नोटिस को उखाड़कर फेंक दिया. इस मामले को एचआर के पास भेज दिया गया है. इस बीच शिवलखन सिंह ने रजिस्टर बी में दर्ज होने वाले दस्तावेजों के साथ ही अपना आवेदन भी दे दिया है, जिसमें उन्होंने उनकी अध्यक्षता वाली कमेटी को मंजूरी देने की मांग की है. हालांकि, अब तक एचआर विभाग ने इस पर फैसला नहीं लिया है. वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी के पास मामला गया हुआ है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

31 अक्तूबर को रिटायर होंगे शिवलखन सिंह और फिर होगा को-ऑप्सन
योजना के मुताबिक, 31 अक्तूबर को कमेटी मीटिंग बुलायी गयी है. शिवलखन सिंह 31 अक्तूबर तक टाटा स्टील के कर्मचारी के तौर पर काम करेंगे और यह अंतिम दिन होगा. इस कारण 31 अक्तूबर को वे कमेटी मीटिंग बुलाकर खुद का को-ऑप्सन करा लेना चाहते है ताकि जैसे ही वे रिटायर होंगे तो उनको बाहरी बताकर फिर कोई बाहर नहीं कर दें, इस कारण उनका को-ऑप्सन करा लिया जायेगा तो कोई आपत्ति दर्ज नहीं करा सकते है. आपको बता दें कि रिटायरमेंट के बाद या किसी भी बाहरी व्यक्ति को यूनियन में जगह देने के लिए को-ऑप्सन कराना जरूरी होता है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

रजिस्टर बी में दर्ज होने का यह है शिवलखन का दावं
आपको बता दें कि टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई गम्हरिया स्थित टिस्को ग्रोथ शॉप की अधिकृत यूनियन टिस्को मजदूर यूनियन की शिवलखन सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी को श्रम विभाग ने मंजूरी दे दी है और रजिस्टर बी में उनकी कमिटी को दर्ज कर लिया है, जो यूनियन की सरकारी मान्यता मानी जाती है. रजिस्टर बी में दर्ज टिस्को मजदूर यूनियन की कमेटी को दर्ज करते हुए श्रम विभाग ने बताया है कि वर्ष 1976 में ही टिस्को मजदूर यूनियन की मान्यता दी गई थी लेकिन बिहार से अलग होने के बाद झारखंड में यूनियन का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था. इसके बाद से टिस्को मजदूर यूनियन की मान्यता को समाप्त कर दी गई थी. इस बीच शिवलखन सिंह की अध्यक्षता में पिछले दिनों कमिटी बनाई गई थी, जिसको मंजूरी देने के लिए श्रम विभाग के पास भेजा गया था. इस कमेटी में अध्यक्ष शिव लखन सिंह, उपाध्यक्ष जीसी श्रीवास्तव, महासचिव नवीन कुमार, संयुक्त सचिव दिनेश चंद्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो और कमेटी मेंबर के तौर पर ओम प्रकाश पाठक, कौशल कुमार, रंजन कुमार और मिंटू पात्रा को जगह दी गई है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

इससे पहले भी कमेटी को लेकर उठा था विवाद, मैनेजमेंट ने कर दिया था हस्तक्षेप
आपको बता दें कि पिछले दिनों ही इस कमेटी का गठन शिव लखन सिंह ने किया था जिस पर मैनेजमेंट ने रोक लगाते हुए राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता वाली यूनियन को ही मान्यता दी थी जबकि महामंत्री के तौर पर शिव लखन सिंह को बनाए रखा गया था. राकेश्वर पांडेय अध्यक्ष और शिवलखन सिंह के महामंत्री पद पर बनाये रखते हुए ही पिछले दिनों मैनेजमेंट ने यूनियन के साथ बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया है. लेकिन शिव लखन सिंह ने 30 अक्टूबर के अपने रिटायरमेंट के ठीक 1 दिन पहले राकेश्वर पांडेय को चुनौती देने के लिए एक बड़ा दांव खेला है. अब सारा खेल मैनेजमेंट की मान्यता पर टिकी हुई है कि मैनेजमेंट यूनियन को मान्यता देती है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

क्या कहते है राकेश्वर पांडेय
टिस्को मजदूर यूनियन एक रजिस्टर्ड यूनियन है, जिसका चुनाव वर्ष 2018 में हुआ था. नवंबर 2018 में इसका चुनाव हुआ था, जिसके तहत तीन साल तक कमेटी रहेगी, जिसकी मान्यता 2021 नवंबर तक है. ऐसे में अभी बीच में कोई कमेटी बना लेना और चुनाव करा लेने की बात कहना सरासर गलत है. वैसे अब तक हमारे पास दस्तावेज नहीं आये है. दस्तावेज आने के बाद ही किसी तरह का कोई कदम उठा सकते है. वैसे हमको लगता है कि यह फर्जी दस्तावेज के आधार पर कदम उठाया गया है, जो जांच का विषय है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

क्या कहते है शिवलखन सिंह
नयी कमेटी बनाने वाले शिवलखन सिंह ने बताया है कि उनकी कमेटी को श्रम विभाग ने मंजूरी दी है. रजिस्टर बी में दर्ज हो चुकी है. इस कमेटी को ही मैनेजमेंट मान्यता देगी, जिसके लिए हमने अपना आवेदन एचआर विभाग को दे दिया है. वैसे यूनियन की जो गतिविधियां होनी चाहिए, वह काम हम लोग शुरू कर चुके है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel wage revision bunching issue : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन में बंचिंग को लेकर चल रही चर्चा, फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल के कमेटी मेंबर शैलेंद्र ने उठाये सवाल, सौंपी रिपोर्ट, कहा – बंचिंग डिजाइन का परिणाम, डी-बंचिंग क्यों बने नुकसान का कारण?
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel wage revision bunching issue : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन में बंचिंग को लेकर चल रही चर्चा, फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल के कमेटी मेंबर शैलेंद्र ने उठाये सवाल, सौंपी रिपोर्ट, कहा – बंचिंग डिजाइन का परिणाम, डी-बंचिंग क्यों बने नुकसान का कारण?

August 29, 2026
Tata steel wage revision anomalies committee : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर उत्पन्न हुई समस्या होगी दूर, कंपनी प्रबंधन और यूनियन की बनी संयुक्त एनामॉलीज कमेटी
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel wage revision anomalies committee : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर उत्पन्न हुई समस्या होगी दूर, कंपनी प्रबंधन और यूनियन की बनी संयुक्त एनामॉलीज कमेटी

August 27, 2026
Tata motors good news : टाटा मोटर्स में अब फ्रेश दूध का चाय मिलना हुआ शुरू, कर्मचारियों में खुशी
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors good news : टाटा मोटर्स में अब फ्रेश दूध का चाय मिलना हुआ शुरू, कर्मचारियों में खुशी

August 27, 2026
Next Post
Saraikela-suicide : कपाली में युवक ने की फांसी लगा कर आत्महत्या

Saraikela-suicide : कपाली में युवक ने की फांसी लगा कर आत्महत्या

Saraikela : हरियाणा की घटना पर गम्हरिया में बजरंग दल ने की श्रद्धांजलि सभा, चलाया हस्ताक्षर अभियान

Saraikela : हरियाणा की घटना पर गम्हरिया में बजरंग दल ने की श्रद्धांजलि सभा, चलाया हस्ताक्षर अभियान

Jamshedpur : पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ से परेशान महिला स्थानीय लोगों के साथ पहुंची थाने, की शिकायत-Video

Jamshedpur : पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ से परेशान महिला स्थानीय लोगों के साथ पहुंची थाने, की शिकायत-Video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News