सरायकेला : जिला के कपाली ओपी अंतर्गत 24 वर्षीय मोहम्मद वसीम ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार 15 दिन पहले पत्नी से उसका तलाक हुआ था तथा पत्नी उसके तीनों बच्चों को लेकर चली गई थी. जिससे वह काफी दुखी था. मृतक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की भी बात सामने आ रही है. हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है.















