जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार के सामने चापड़बाजी की घटना और लोगों के गुस्से के बाद बंद पड़ी ट्राफिक चेकिंग को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है. करीब 20 दिनों तक ट्राफिक चेकिंग बंद थी. लेकिन फिर शुरू हुई तो एक बार फिर से वसूली का धंधा सड़क पर पुलिस का फिर से शुरू हो गया. बिष्टुपुर गोपाल मैदान गोलचक्कर के पास एक बार फिर से कैमरे में एक सहायक अवर निरीक्षक (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर)ललन सिंह, सिपाही (आरक्षी) प्रकाश कुमार और सिपाही (आरक्षी) पंकज कुमार को पैसे लेते हुए रंगेहाथ देखा गया है. इसका वीडियो अब वायरल हो गया है. इसमें एक बाइक चालक को पहले सिपाही ने पकड़ा और बड़े साहब से मिलने को कहा. (नीचे भी पढ़ें)
बड़े साहब यानी एएसआइ ललन सिंह ने पैसे की डिमांड की और जब पैसे लेकर युवक आया तो नीचे से उन्होंने पकड़ लिया. यह वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है. सीसीटीवी के बावजूद चेकिंग के बैरियर के पीछे इन लोगों ने पैसे लिये ताकि सीसीटीवी में कहीं ना दिख जाये. यह बताता है कि एक बार फिर से वसूली वाले लोग सक्रिय हो गये है. हेलमेट जांच के नाम पर भयादोहन एक बार फिर से शुरू हो गया है. जमशेदपुर एसएसपी डॉ वकारिब के आने के बाद चेकिंग के पहले दिन ही वसूली का मामला सामने आ गया.



