
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित रेलवे फाटक के पास अप लाइन में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. ट्रेन से टकराने के बाद वह दूसरी लाइन पर जा गिरा. इधर मौके पर मौजूद गेट मैन ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी. सूचना पाकर आरपीएफ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक की पहचान नही हो पाई है. फिलहाल शव घटना स्थल पर ही पड़ा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अप लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी. अचानक से व्यक्ति मालगाड़ी के चपेट में आ गया जिसे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान की जा रही है.





