जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत गदड़ा रेल ट्रैक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी. जहां पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के रहरगोड़ा निवासी शुरू भूमि (55) के रूप में हुई है. वह किसी काम से गोविंदपुर के गदड़ा रेल लाइन किनारे साइकिल से जा रहे थे. तभी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोग के सहयोग से इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.



