जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर फाटक के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. जहां पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक बछड़े की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य मवेशी घायल हो गयी. इस घटना के बाद ट्रेन करीब आंधे घंटे तक रुकी रही, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मवेशी सुबह चराई के दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. इस दौरान वे ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गयी. वहीं एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गये. स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के दोनों ओर सुरक्षा दीवार या फेंसिंग का निर्माण कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनायें ना हो.



