जमशेदपुर : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जेआरडी टाटा परिसर, जमशेदपुर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर महान उद्योगपति एवं भारत रत्न जेआरडी टाटा की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को स्मरण किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कैज के अध्यक्ष नन्दजी प्रसाद ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में सेन्सेई राजेश कुमार मोहंती, जो कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कोषाध्यक्ष हैं, ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई. उनके साथ कराटे टीम के सदस्य मनोज कुमार सिंह, सेन्सेई गुजिंदर सिंह, सविता सिंह, संगीता दास, शोभा पाठक, श्वेता कुमारी, प्रदीप अग्रवाल, आस्तिक कैबोर्ता, एम. श्रद्धा कुमारी, सुनैना कुमारी, मनोज कुमार, लक्ष्मी सिंह, सुनीता सिंह एवं अमन कुमार सिंह उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अनुशासन, सेवा, संस्कार एवं खेल भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. अंत में सभी ने जेआरडी टाटा के आदर्शों पर चलने और समाज के विकास में योगदान देने का संदेश दिया.




