जमशेदपुर : जमशेदपुर में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से केरला पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय एपीआर नायर की 10वीं पुण्यतिथि पर एक होटल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय नायर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया. समारोह में पटमदा सर्किल के डीएसपी दयानंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में केरला पब्लिक स्कूल के निदेशक शरत चंद्रन, आदित्यपुर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी एजाज अनवर, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, केरला पब्लिक स्कूल मानगो की अकादमिक निदेशक लक्ष्मी आर तथा अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जेपी सिंह शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)
समारोह के दौरान शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मोहम्मद अजहर, मुमताज शरीक, सुश्रिता रॉय एवं शांति लुइस को सम्मानित किया गया. सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई.




