जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 1 से 3 तथा 4 से 6 तक के छात्र – छात्राओं के लिए दो वर्गो में ‘माता शबरी रूप सज्जा’ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई. इसमें नगर के 28 विद्यालयों के कुल 254 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए पूरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी, तत्पश्चात तुलसी भवन कार्यकारिणी तथा साहित्य समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डॉ रागिनी भूषण, हरि मित्तल, विजयलक्ष्मी ‘वेदुला’, शिखा अखौरी, नीलिमा पाण्डेय, अरुणा झा, उपासना सिन्हा, डॉ उदय प्रताप हयात, पद्मा झा, अशोक पाठक स्नेही, रीना सिन्हा एवं लक्ष्मी सिंह रूबी रहे. प्रतिभागियों को मुरलीधर केडिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, वसंत जमशेदपुरी, डॉ वीणा पाण्डेय ‘भारती’, पूनम सिंह, डॉ सुनीता बेदी, दिव्येन्दु त्रिपाठी, नीता सागर चौधरी, उपासना सिन्हा, पूनम महानंद, राजेन्द्र साह ‘राज’, अनीता निधि, रीना गुप्ता श्रुति एवं उषा झा ने प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किये. जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसन्न वदन मेहता, डॉ अरुण कुमार शर्मा, हरभजन सिंह रहबर, डॉ मिथिलेश चौबे, डॉ राकेश पाण्डेय, सुष्मिता मिश्र सहित अनेक साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही.







