जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत पिछले दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में से आज दो वर्गों में सम्पन्न श्री हनुमान रूपसज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं. कक्षा 1 से 3 तक के ग्विद्यार्थियों के लिए ग्रुप ए के रूप में आयोजित प्रतियोगिता में एसडीएसएम स्कूल सिदगोड़ा के बॉबी सिंह प्रथम, हिलटॉप स्कूल के युवराज तिवारी एवं टेल्के शिक्षा निकेतन के अर्थव पाठक द्वितीय, चिन्मय विद्यालय साउथपार्क के अर्णव कुमार, डीएवी बिष्टुपुर के निश्चय प्रसाद, एवं कदमा डीबीएमएस के रौनक चौधरी तृतीय रहे. इसमें साकची दयानंद पब्लिक स्कूल के तेजस्वी सिंह, एसकेपीएस के तन्मय दीप, सेंट जेवियर्स स्कूल खासमहल के शरण्य स्वगम एवं टेल्को शिक्षा निकेतन के अंकुश कुमार सिंह को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी तरह कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए ग्रुप बी के रूप में आयोजित प्रतियोगिता में टेल्को हिल टॉप के तथागत बनर्जी प्रथम, एसडीएसएम स्कूल के युवांश कुमार एवं एआइडब्ल्यूसी एकेडमी फॉर एक्सीलेंस, बारीडीह के सिद्धांत ठाकुर को द्वितीय एवं चिन्मय विद्यालय साउथ पार्क के मयंक माहेश्वरी, जेपीएस बारीडीह के रूपांश कुमार एवं लक्ष्मीनगर मध्य उच्च विद्यालय के विवेक कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला है. वहीं साकची एमएनपीएस के शांतनु कुमार, चिन्मय विद्यालय साउथ पार्क के राजवीर कुमार, टेल्को शिक्षा निकेतन के प्रकाश महतो, बारीडीह हाई स्कूल के आलिया नाग एवं आरके मिशन स्कूल सिदगोड़ा के राजदीप सिन्हा को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया है.




