• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 18, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur tusu mela-‘भालोई धान होइलो ई बोछोर, साया-साड़ी किने दिबो तोर…’झारखंड वासी एकता मंच का गोपाल मैदान में भव्य टुसू मेला, लाखों लोगों ने उठाया लुत्फ, देखिए video

January 21, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से बिस्टुपुर ऐतिहासिक गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का आयोजन किया गया, जिसमे झारखंडी संस्कृति, परंपरा के एकता का अनोखा संगम देखने को मिला. मेला में जहां दूर दराज से क्षेत्रों से लोग विशाल टुसु प्रतिमा व चौड़ल लेकर आये थे, वहीं झुमुर सम्राट संतोष महतो के गीतों ने पूरा माहौल को टुसुमय बना दिया. मेला में आये दर्शकों के साथ साथ अतिथि भी झुमुर व टुसु गीतों पर थिरकते नज़र आये.संतोष महतो ने अपने गीतों का सफर में ‘भालोई धान होइलो ई बोछोर, साया-साड़ी किने दिबो तोर…’, ‘चल सजनी रीगल मैदाने, हमरा नाचबो गो टुसूर गाने…’, ‘ईटा के बोठे गो के बोठे, दादार साली सांगातेइ बोठे…’ गाकर शाम को रंगीन बना दिया.
इस अवसर पर अतिथि के रूप में सांसद बिद्युत बरण महतो, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व विधायक प्रदीप बलमुचू, पार्षद खगेन महतो, सुनील महतो मीता, डोमजूड़ी की मुखिया अनीता मुर्मू, पूर्व पार्षद सारथी महतो, चंद्रावती महतो, सुखदेव महतो, फणीन्द्र महतो, बबलू महतो, आर के सिन्हा, सत्यनारायण महतो (माकड़), श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के संस्थापक शम्भूनाथ महतो व श्रीमती संध्या रानी महतो, रमेश हांसदा, विकास सिंह, अनंतो प्रधान आदि मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)


अपने संबोधन में बिद्युत महतो ने कहा कि टुसु पर्व पूरे झारखंड में विभिन्नता में एकता का संदेश दे रहा है. उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि वे अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को बचाकर रखें वरना हम भी गुलगुलिया बनकर रह जाएंगे और धीरे धीरे विलुप्त हो जाएंगे. साथ ही उन्होंने अपने बच्चों को शिक्षित करने पर भी जोर दिया.डॉ बलमुचू ने कहा कि यहां मौजूद युवा अपनी सभ्यता बचाने के लिए जुटे हैं. हम सबके सामने काफी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए हमे एकजुट होने की ज़रूरत है. यह संस्कृति एकता का प्रतीक है.(नीचे भी पढ़े)

बन्ना गुप्ता अपना संबोधन एक टुसु गीत से की. उन्होंने कहा कि यह खुशी का पर्व है, इसलिए सभी लोग आनंदपूर्वक इसे मनाएं और सावधानी से सुरक्षित तरीके से अपने घर पहुँचे.विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो ने टुसु मेला को लेकर जो सपना देखा था, वह अब इस मेला में आकर साकार होता दिख रहा है.मंच का संचालन सीनू राव ने किया. आयोजन को सफल बनाने में सचिन महतो, गोपाल महतो, शिवशंकर महतो, विजय महतो, अशोक महतो, अजय रजक, स्वपन महतो, धनंजय महतो, जुगल किशोर मुखी, नकुल महतो, जगदीश राव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)

आदिवासी-कुड़मी के बीच खाई पाटने की ज़रूरत : आस्तिक

आस्तिक महतो ने अपने संबोधन में राज्य के सभी जाति के लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि निर्मल महतो के निधन के बाद सभी जाति के लोग इस आंदोलन में कूद गए. झारखंड आंदोलन शुरू हुए तो कई बार रास्ता भटक गए. हम सबके सामने ऐसे कई उदाहरण है, जिससे हमलोगों की एकता को दर्शाता है. श्री महतो ने कुड़मी और आदिवासी समुदाय के बीच जारी ‘शीतयुद्ध’ को हर हाल में खत्म करने की अपील की. कहा कि इस झारखंड अलग राज्य आंदोलन में सभी जातियों ने अपनी शहादत दी, लेकिन किसी के बहकावे में आकर हम आपसी एकता को तोड़ रहे हैं. सार्वजनिक रूप से उन्होंने दोनो समुदाय के लोगों से कहा कि संविधान ने हमे सरकार से मांग करने का अधिकार दिया है, अगर किसी को इन बातों पर ऐतराज है तो नियम और दायरे में रहकर विरोध करें, लेकिन एक दूसरे को अपशब्द न कहें. सोशल मीडिया पर भी सावधानी से अपनी बात रखने की अपील उन्होंने की.(नीचे भी पढ़े)

झारखंड आंदोलनकारियों को दी गयी श्रद्धांजलि

मेला परिसर के मुख्य मंच के समक्ष झारखंड राज्य आंदोलन में शहीदों की तस्वीर रखी गयी थी, जिसमे अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू, विनोद बिहारी महतो, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो, राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो, पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो, पूर्व विधायक साधुचरण महतो आदि की तस्वीर थी.(नीचे भी पढ़े)

सभी अतिथियों को याद आये स्व. सुनील बाबू

मेला में आये कई अतिथियों ने आज पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो को याद किया, जिन्होंने आजतक नदी, तालाब के किनारे मनाए जानेवाले टुसु मेला को शहर के हृदयस्थली बिस्टुपुर के गोपाल मैदान में टुसु पर्व को मनाने की नींव रखी. साथ ही राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो को भी इसलिए याद किया क्योंकि टुसु मेला के दूसरे ही दिन यानी 22 जनवरी को निधन हो गया.(नीचे भी पढ़े)

टुसु, चौड़ल और बूढ़ी गाड़ी नाच में इन्हें मिला पुरस्कार

टुसु
पहला : धनंजय महतो, पदनामसाई – 41 हज़ार
दूसरा : जगन्नाथ महतो, खरसावां – 35 हज़ार
तीसरा : चाडरी, राजनगर – 31 हज़ार
चौथा : दीपक महतो, मनपीटा – 25 हज़ार
पांचवां : अंगद महतो – 20 हज़ार
छठा : फूलचंद गोराई – 15 हज़ार

चौड़ल
पहला : आदिवासी पुरन समिति, खूंटी ( वीरेंद्र पुरन) – 31 हज़ार
दूसरा : आदिवासी किसान चौड़ल समिति – 25 हज़ार
तीसरा : सरना चौड़ल समिति – 21 हज़ार
चौथा : श्री श्री मां मां दुर्गा समिति (हेमराज महतो) – 15 हज़ार

बूढ़ी गाड़ी नाच
पहला : महावीर महतो, पटमदा – 15 हज़ार
दूसरा : हरिहर टुडू, खाखीडीह – 11 हज़ार
तीसरा : नरवा ख़ुर्शी – 7 हज़ार
चौथा : जयचंद्र, सरायकेला – 5 हज़ार

Related Posts

jamshedpur administraton blood donation camp : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत समाहरणालय में रक्तदान शिविर आयोजित, 37 यूनिट रक्त संग्रह
खबर

jamshedpur administraton blood donation camp : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत समाहरणालय में रक्तदान शिविर आयोजित, 37 यूनिट रक्त संग्रह

November 18, 2026
jamshedpur SIR : जमशेदपुर के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किया गया ‘एक और अवसर कैंप’, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने धातकीडीह एवं परसुडीह में किया निरीक्षण, प्रपत्रों की सुपर चेकिंग
खबर

jamshedpur SIR : जमशेदपुर के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किया गया ‘एक और अवसर कैंप’, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने धातकीडीह एवं परसुडीह में किया निरीक्षण, प्रपत्रों की सुपर चेकिंग

November 18, 2026
saraikela chandil shyam mahotsav-चांडिल में गुरुवार को निकलेगी निशान यात्रा, श्याम जन्मोत्सव 20 नवंबर को
खबर

saraikela chandil shyam mahotsav-चांडिल में गुरुवार को निकलेगी निशान यात्रा, श्याम जन्मोत्सव 20 नवंबर को

November 18, 2026
Next Post

jharkhand investment initiative : वेलस्पन वर्ल्ड झारखंड में प्लास्टिक उद्योग क्षेत्र में 300 करोड़ के रुपये निवेश का दिया प्रस्ताव, क्रिटिकल मिनरल्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी निवेश को लेकर रुचि

jharkhand cm meets wipro ex chairman : विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी ने झारखण्ड के विजन 2050 की सराहना की, मुख्यमंत्री के कार्यों को सराहा

jharkhand cm in dawos : दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ग्लोबल रिटेल आउटलेट कंपनी लूलू ग्रुप के फाउंडर ने की मुलाकात, किसानों और एसएचजी की महिलाओं के उत्पाद को वैश्विक पहचान देने की ओर झारखण्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jharkhand cyclone effect : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा, झारखंड में गुरुवार से दिखने लगेगा असर, कई जिलों में छाये रहेंगे बादल, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Jharkhand cyclone effect : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा, झारखंड में गुरुवार से दिखने लगेगा असर, कई जिलों में छाये रहेंगे बादल, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

by Team Sharp Bharat A
November 18, 2026

रांची / जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अकवान और गंभीर होता जा रहा है. चक्रवात पिछले...

jamshedpur akshay navmi- टेल्को आम बागान छठ पूजा समिति ने श्रद्धा और उल्लास से मनाया अक्षय नवमी, महाभोग का हुआ वितरण

jamshedpur akshay navmi- टेल्को आम बागान छठ पूजा समिति ने श्रद्धा और उल्लास से मनाया अक्षय नवमी, महाभोग का हुआ वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

जमशेदपुर: टेल्को स्थित आम बागान छठ पूजा समिति की ओर से बुधवार को अक्षय नवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास...

Jharkhand ex mla Surya singh besra attack case : झारखंड आंदोलनकारी पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हमला करने वाली लड़की पुलिस हिरासत में, यह है पूरा मामला

Jharkhand ex mla Surya singh besra attack case : झारखंड आंदोलनकारी पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हमला करने वाली लड़की पुलिस हिरासत में, यह है पूरा मामला

by Team Sharp Bharat A
November 18, 2026

जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने जमशेदपुर...

west singhbhum bandamunda rail yard incident-बंडामुंडा रेलवे यार्ड के पास ड्यूटी पर जा रही महिला रेल कर्मी को हाथी ने कुचला, मौत, रेल कर्मियों में दहशत

west singhbhum bandamunda rail yard incident-बंडामुंडा रेलवे यार्ड के पास ड्यूटी पर जा रही महिला रेल कर्मी को हाथी ने कुचला, मौत, रेल कर्मियों में दहशत

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे यार्ड में बुधवार सुबह हाथी ने महिला रेलकर्मी को...

Jharkhand school : सैनिक स्कूल तिलैया में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश के लिए 31 जनवरी को होगी (एआइएसएसइइ 2027) परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन 02 दिसंबर तक

Jharkhand school : सैनिक स्कूल तिलैया में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश के लिए 31 जनवरी को होगी (एआइएसएसइइ 2027) परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन 02 दिसंबर तक

by Team Sharp Bharat A
November 18, 2026

जमशेदपुर : सैनिक स्कूल तिलैया में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय...

Tata steel green initiative : टाटा स्टील के कलिंगानगर में स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन उत्पादन परियोजना शुरू करने की योजना बना रही है टाटा स्टील, भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना

Tata steel green initiative : टाटा स्टील के कलिंगानगर में स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन उत्पादन परियोजना शुरू करने की योजना बना रही है टाटा स्टील, भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना

by Team Sharp Bharat A
November 18, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील और अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित यूटीलिटी ग्लोबल मिलकर फ्रंट-एंड इंजीनियरिंग एंड डिजाइन (एफइइडी) अध्ययन करेंगे. इसका...

NEET paper leak case:नीट पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

NEET paper leak case:नीट पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार को...

adityapur police success- आदित्यपुर पुलिस की मिली कामयाबी, निखिल हत्याकांड का किया खुलासा, दो गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार

adityapur police success- आदित्यपुर पुलिस की मिली कामयाबी, निखिल हत्याकांड का किया खुलासा, दो गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित कल्पनापुरी श्मशान घाट मैदान में मंगलवार दोपहर हुए 20 वर्षीय निखिल डे...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur nirmal mahato statue broken : जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

Jharkhand ex mla attacked : झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर महिलाओ ने किया हमला, टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम के दौरान हुई घटना

Tata steel samvaad : संवाद 2026 के तीसरे दिन विरासत, पहचान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Jamshedpur theft case bursted : जादूगोड़ा में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, सामान बरामद

IITF-2026 : झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला राष्ट्रीय मंच, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का किया अवलोकन

jharkhand bjp met governor : झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा अ़नुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सिमडेगा विधायक के यौन शोषण और गम्हरिया थाना में रेप का मामला उठाया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News