
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना अंतर्गत रसुनचोप के पास बकरी व्यापारियों से 1.70 लाख की लूट के मामला में पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में सरायकेला थाना क्षेत्र के गणेश महाली और सुंदरनगर थाना क्षेत्र के विधाता तंतुबाई शामिल है. पुलिस ने इनके पास से लूट गए 21 हजार रुपए भी बरामद कर लिए है. बाकी के पैसे सभी ने आपस में बांट लिए है. बता दे कि शनिवार की दोपहर बकरी खरीदने के लिए ओड़िसा के रायरंगपुर से हल्दीपोखर के बकरी बाजार आ रहे प्रताप बेहरा और मुख्तार से रसुनचोपा के पास पहले तो एक टाटा मैजिक पर सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर गाड़ी में फायरिंग कर दी. गाड़ी रोकने के बाद सभी ने दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट की और मौके से फरार हो गए. जाते जाते उन्होंने प्रताप को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया था.




