गालुडीह : गालूडीह के आंचलिक मैदान में रविवार को श्रद्धा पूर्वक ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135वां जन्मोत्सव मनाया गया. इस समारोह में चार राज्यों, बिहार, झारखंड, ओड़िशा एवं बंगाल के हजारों शिष्यों ने शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर प्रातः काल से ही पूजा-अर्चना शुरू हुई जिसके तहत शिष्यों द्वारा सुबह में उषा कीर्तन व प्रार्थना सभाआयोजित की गयी. बंगाल से आयी महिला शिष्यों ने सत्संग का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने भक्ति गीत प्रस्तुत किये. जन्मोत्सव में महाभंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया.











