जादूगोड़ा : यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ संतोष सतपती पर कंपनी की ही महिला अधिकारी ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए जादूगोड़ा थाना में उनके खिलाफ मामला दर्ज करा कर सनसनी फैला दी है. थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल स्वयं इस मामले की जांच कर रहे हैं. श्री मंडल ने कहा कि मामला घाटशिला कोर्ट भेज दिया गया है. मामले की निष्पक्ष जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित महिला अधिकारी यूसिल में रिसर्च सेंटर में 15 वर्षों से पदस्थापित हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस बीच यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉक्टर संतोष सतपति ने फोन पर कहा कि वे फिलहाल दिल्ली में हैं. उन्होंने कहा कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं. इस सिलसिले में कल ( शनिवार) को वे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष मीडिया के समक्ष रखेंगे.




