
जमशेदपुर : टेल्को गोलचक्कर के समक्ष बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा बैंकिंग एक्ट में निजीकरण करने के लिए किए जाने वाले संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। बैंक कानून विधेयक को वापस लेने की मांग यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस ने 16 और 17 दिसंबर को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूएफबीयू के संयोजक कॉमरेड रिंटु रजक, कॉमरेड हीरा अरकने, कॉम आरबी सहाय, कॉम सपन अदख, कॉम अमित कुमार मोइत्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान वक्ताओं ने आम जनता से आह्वान किया कि संसद के मौजूदा सत्र में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2021 पेश करने के केंद्र के प्रस्तावित कदम पर कड़ा विरोध जताये जाने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा कि विधेयक का उद्देश्य लाभ कमाने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की प्रक्रिया को तेज करना है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2021 को तत्काल वापस लिया जाए। इसके लिए बैंक कर्मचारी लगातार पूर्व से ही आंदोलन कर रहे है, बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठन सड़क से संसद तक देश और आम जनता के हित में आंदोलनरत है। कार्यक्रम में कॉम संजीव रेड्डी, कॉम विवेक पराशर, कॉम दिव्यांशु गुप्ता, कॉम खुशबू मुंडा, कॉम कुलकान्त कुशल हेंब्रम, कॉम श्रुति सरिता, कॉम अदिति प्रकाश, कॉम रितेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।



