
रांची/ जमशेदपुर : केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा 26 सितंबर को झारखंड दौरे पर आयेंगे. तीन दिवसीय दौरे के क्रम में वे राज्य में चल रही सरकारी योजनाओं खासकर ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे.श्री सिन्हा 26 को देर शाम रांची पहुंचेंगे. इसके अगले दिन यानि 27 सितंबर को वे पूर्वी सिंहभूम जिले का दौरा करेंगे. इस दौरान उनके साथ ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के अलावा प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी तथा जिला प्रशासन की टीम भी रहेगी.(नीचे भी पढे)
28 सितंबर को सचिव राज्य सरकार के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस क्रम में वे ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के तहत संचालित रुर्बन एवं डीएआई- एनआरएलएम प्रोग्राम की समीक्षा करेंगे. योजनाओं के संचालन में प्रगति, चुनौतियों और समाधान के सिलसिले में भी इस दौरान बात होगी. (नीचे भी पढे)
इसी दिन वे शाम को वापस दिल्ली चले जायेंगे.केंद्रीय सचिव के साथ समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से मनरेगा, रूर्बन, और जेएसएलपीएस के बारे में भी चर्चा होगी. भविष्य के लिए इन कार्यक्रमों के जरिये ग्रामीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के संबंध में कुछ प्रस्ताव दिये जाने का प्रयास होगा.



