
जमशेदपुर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर आंदोलन के क्रम में यूनियन के संयोजक कॉम रिंटू रजक के नेतृत्व में विभिन्न यूनियन के पदाधिकारियों ने सदस्यों से इस आंदोलन में शामिल होने के लिए एकजुट होने की अपील की है. इस दौरान बिष्टुपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा, क्षेत्रीय कार्यालय, यूनियन बैंक की मुख्य शाखा, इंडियन बैंक, आंध्रा बैंक का दौरा किया गया. वहीं “ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन” के जिला समिति के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें आंदोलन के निर्धारित कार्यक्रम को सफल करने के लिए रणनीति बनायी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
रणनीति के मुताबिक सभी महिला एवं पुरुष सदस्य 5 नवंबर (रविवार) को साकची गोलचक्कर में होने वाले धरना कार्यक्रम में शामिल होंगे. वक्ताओं ने सरकार की निर्णय से होने वाले आम जनता को जो परेशानी होगी इसके खिलाफ ये संघर्ष है, देश की आर्थिक रीढ़ सरकारी बैंक के निजी हाथों में जाने से आर्थिक रूप से कमजोर होंगी, कर्मचारियों को छटनी होगी, ब्रांच बंद होगी, भविष्य में रोजगार खत्म होंगे. बैठक की अध्यक्षता कॉम सुजीत घोष ने की, सभा को कॉम हीरा अरकने, कॉम आर बी सहाय ने संबोधित किया. कॉम सपन अदख ने धन्यवाद किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉम हीरा अरकाने, आर बी सहाय, सपन अदख, राम प्रसाद, बी एन सिंह, तापस दास, श्रुति कुमारी, रितेश कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे.






