
जमशेदपुर : वेलेंटाइन डे, प्रेमी युगलों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं. इस प्यार भरे सप्ताह की शुरूआत एक हफ्ते पहले ही हो जाती हैं. इसके लिए बाजार ऐसे सज जाता हैं मानो कोई दुल्हन सजी हो. जगह- जगह फूलों की दुकाने लग जाती हैं, पार्क सज जाते हैं. प्रेमी- प्रेमिका विभिन्न दिनों को विभिन्न रूपो में एक दूसरे को चॉकलेट, गिफ्ट, टैडी आदि प्रदान कर बड़े ही आनंदमय ढंग से पूरे वेलेंटाइन सप्ताह का मजा लेते हैं. 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वेलेंटाइन के लिए कपल पहले से ही तैयारी करने में लग जाते हैं. इसे आज की युवा-पीढी अपने अंदाग से मनाती हैं. कुछ लोगों के लिए ये दिन बहुत खास होता है, क्योंकि बहुत से ऐसे कपल हैं जो 14 फरवरी के दिन शादी के बंधन में बंध जाते हैं. ऐसे कपल के लिए ये दिन बेहद खास होता है.
कपल के लिए कितना खास हैं वेलेंटाइन

जमशेदपुर में रहकर करेगें खूब मस्ती
सोनारी निवासी रितु बताती हैं कि उनकी शादी पिछले महीने जनवरी में हुई है, इस पूरे हफ्ता को खास बनाने के लिए कहीं न कही घूमने जाते हैं. उनके पति एक कंपनी कैपजेमिनी में नौकरी करते हैं. जमशेदपुर में ही इस दिन को खास तरीके से मनाना हैं. इस पूरे हफ्ता को मनाने के लिए हम कभी डोबो डैम, तो कभी मंदिर घूमकर मस्ती करते हैं. इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठाते हैं.

सोनारी निवासी अनुरेश नंदी और शिवानी बताते हैं कि हमारी शादी एक महीने पूर्व हुई हैं और हम लोग घूमने के लिए केरेल गए थे. मेरे पति बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं पर अभी लॉकडाउन की वजह से अपने माता-पिता के पास रह रहे हैं. केरेल में प्रकृति की खूबसूरती के साथ वर्कला के साथ कोवलम में तिरुवनंतपुरम में झरने और नदियों का दृश्य बेहद मनमोहक हैं. वे बताते हैं कि वलेंटाइन डे के अवसर पर उनके मित्र की शादी में चंण्डीगढ़ जा रहे हैं.

डिमना निवासी पूजा के पति थल सेना में कार्यरत हैं, पिछले वर्ष मई में उनकी शादी हुई है. शादी के बाद वें लोग बिहार के बहुत से जगह घूमने गए. इस वेलेंटाइन डे को मनाने के लिए खासकर उनके पति छुट्टी लेकर जमशेदपुर आए हैं. वे लोग कश्मीर की बर्फ वाली जगहों पर इस खास दिन को मनाएगे.

आदित्यपुर निवासी राजेश कुमार बैक में कार्यरत और उनकी पत्नी सरिता शिक्षिका हैं. उन दोनो की लव मैरेज पिछले महीने हुई है. इस बार वेलेंटाइन डे रविवार को है. इसलिए वे दोनो चांडिल डैम घूमने जाएगे और उस दिन बाहर के खाने का लुत्फ उठाएगे.
युवाओं की सोच

विवेक अरमान
विवेक अरमान बताते हैं कि वेलेंटाइन डे के लिए आज के कपल को बेसब्री से इंतजार रहता हैं. देखा जाए तो फरवरी का माह बड़ा ही मनमोहक होता है, जहां शरद ऋतु की समाप्ति तथा धीरे-धीरे ग्रीष्म के आगमन का परिचायक होता है. चारों तरफ फूल खिले होते हैं. आम के पेड़ मंजर देने लगते हैं. चारों तरफ चिड़िया के चहकने की मधुर आवाज मानो प्रकृति बड़े उमंग के साथ प्रेम बरसा रही हो. ऐसा प्रतीत होता हैं कि प्रकृति भी वेलेंटाइन डे मना रही हो. वैसे तो वेलेंटाइन डे प्रेम का पर्व है, किंतु कुछ लोग इसे अश्लीलता का आलम समझ बैठते हैं. वेलेंटाइन डे सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं तक ही सीमित न रहे बल्की लोग इसे अपने माता पिता के साथ तथा भाई बहन व दोस्त के साथ भी मनायें. एक दूसरे को गिफ्ट व चॉकलेट दे, ताकि उनके बीच प्रेम और गहरा होता जाए. इसके साथ ही वेलेंटाइन डे की सार्थकता हमेशा बनी रहे.

स्वर्णा शशि मोहंती
इस वेलेंटाइन डे हर किसी को अपने प्यार से एक वादा करना चाहिए कि वे उनका साथ कभी नहीं छोड़ेगे और आप उनसे बहुत प्यार करेंगे.ऐसे लोग प्यार के हकदार होते है जो अपने से ज्यादा अपनी प्रेमिका और घर के अन्य सदस्यो से प्यार करते हैं.

उज्जव सेन
प्यार के लिए कोई खास दिन नही होता, लेकिन इस व्यस्त भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी होती हैं. इसलिए अपने प्यार को एहसास करने के लिए वेलेंटाइन डे मनाया जाता हैं ताकि कुछ पल ही सही अपने साथी के साथ समय बिता ले.






