जमशेदपुर: 03 सितंबर, गुरुवार को पावन जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विप्र फाउंडेशन जमशेदपुर महिला समिति की ओर से श्री टाटानगर गौशाला, जुगसलाई में गौमाता की सेवा की गयी. इस दौरान समिमि की सदस्यों ने गौसेवा के उद्देश्य से गौमाता को चारा, चोकर और गुड़ खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया.इस आयोजन में विप्र फाउंडेशन जमशेदपुर की समस्त महिला सदस्याओं का सहयोग मिला जिनमें सोनू,नीलम, दीपिका, वंदना,अंजू, पिंकी, गुड़िया, सीमा, प्राप्ति, पूजा, सुनीता, रश्मि, राधा, वीणा, पलक, वंदना, सारस्वत, डिम्पल, ऋतु, मनीषा, संतोष शर्मा आदि ने सहयोग किया.




