
जमशेदपुर : पिछले दिनों झरखण्ड राज्य के बरही में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान भीड़ द्वारा रूपेश पांडेय की हत्या एवं कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के खिलाफ गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा जा रहा है कि ऐसी घटनाओं को देशविरोधी तत्वों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है. कहा गया है कि जिस प्रकार देश भर में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को लक्षित कर आक्रमण किया जा रहा है, हत्याएं की जा रही हैं यह एक षड़यंत्र की तरह है, जो हिन्दू समाज के युवाओं में एक डर का वातावरण उत्पन करने तथा देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास है. चिंता की बात तो यह है कि इन घटनाओं में प्रशासन की भूमिका भी लचर रहती है जिससे अपराधियों का हौसला बढ़ता प्रतीत होता है तथा हिन्दू समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है. इसके मद्देनजर राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि इन घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए उचित जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश सम्बंधित राज्य सरकारों को दिया जाये. ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.






