जमशेदपुर : बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन का जमशेदपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया. वे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह के टेल्को स्थित आवास पहुंचे, जहां समर्थकों और गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया. आवास पर आयोजित बैठक के दौरान पूर्व सांसद ने मनोज कुमार सिंह के परिजनों, समर्थकों और शहर के कई विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की. इसके उपरांत, आनंद मोहन ने जमशेदपुर के प्रमुख समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले से दूरभाष पर बातचीत की और उनके भाई के दुखनद निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान मुख्य रूप से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, उपाध्यक्ष आरआर दुबे, राजेश सिंह, बलराम सिंह, सुबोध सिंह, बीडी झा, किशोर प्रभात, उपेंद्र तिवारी, ब्रिज किशोर प्रसाद, एसएन सिंह और अमन परिहार समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे.




