• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur visit of union minister nitin gadkari – जमशेदपुर के लोगों को मिली बड़ी सौगात, मानगो पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक का डबल डेकर परियोजना को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया समर्पित, केंद्रीय मंत्री ने टाटा स्टील को दिया ऑफर, सारे कचरे और स्लैग दें, बनायेंगे बिहार और झारखंड के सारे एनएच, बड़ी घोषणा भी की, कहा-2024 तक 2 लाख करोड़ की सड़क बना देंगे, 10 परियोजनाओं का भी किया लोकार्पण, जमशेदपुर और सिंहभूम की सांसद के साथ पूर्व सीएम रघुवर दास ने क्या कहा जानें, देखे किन 10 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को जमशेदपुर के पारडीह डिमना के ऊपर से बालीगुमा देवघर तक का देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाइओवर बनाने का शिलान्यास किया. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान इसका शिलान्यास किया गया. इस दौरान लोगों में काफी जोश दिखा. इस दौरान 10 और बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया. करीब 3843 करोड़ रुपये की दस सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया. मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, एनएचएआई के टेक्निकल मेंबर महादेव सिंह, एनएचएआई के चीफ जनरल मैनेजर, सीजेएम एसके मिश्रा, एएस कपूर, स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर एके दास के अलावा अन्य अतिथि मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जमशेदपुर में बन रहा डबल डेकर की सड़क देश का पहला सड़क है, जिसको बनाया जायेगा. इससे लौहनगरी को लाभ होगा जबकि बंगाल और ओड़िशा आने और जाने वाले लोगों को भी लाभ होगा. ऐसी सड़क देश के किसी भी हिस्से में नहीं बना है. उन्होंने कहा कि एनएच 33 पर 44 किलोमीटर की सड़क पर टाटा स्टील के स्लैग से बनाया गया है. नितिन गडकरी ने टाटा स्टील के एमडी से अपील की कि एनएच 33 में किया गया प्रयोग सफल रहा है. टाटा स्टील अपना जितना वेस्ट है, उस वेस्ट को उनको दे दें, वे वेस्ट का बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे और एनएच बेहतर बनाते रहेंगे. बिहार और झारखंड के एनएच को उसी स्लैग से बनाने का काम परिवहन और सड़क मंत्रालय करेगा. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इससे कंपनी का कचरा भी निष्पादन होगा, जगह भी बचेगा और पर्यावरण को भी इससे लाभ होगा. परिवहन मंत्री ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन फ़िट्ज़गेराल्ड केनेडी की बात को दोहराते हुए कहा कि जॉन ने एक बात कही थी कि अमेरिका एक धनवान देश है इसलिए यहां कि सड़के बेहतर नहीं है जबकि अमेरिका कि सड़कें बेहतरीन है इसलिए देश धनवान है. उनकी इस बातों पर अमल करते हुए देश में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. देश के विकास में झारखंड का बहुत बड़ा योगदान है. झारखंड में सड़क निर्माण ने यहां उद्योग की संख्या बढ़ेगी जिससे रोजगार बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि विकास के लिए वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन को जरूरत होती है जो झारखंड के जमशेदपुर में है. उन्होंने इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की तारीफ की और कहा कि उनके कारण ही यह सपना साकार होने वाला है और लोगों को काफी लाभ होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक झारखंड में दो लाख करोड़ रुपये की लागत की सड़कों का निर्माण वे लोग कर लेंगे.

जमशेदपुर के सांसद ने गडकरी की तारीफ की, मांग भी रखी
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की. इस दौरान उन्होंने मांग रखी कि नक्सल प्रभावित इलाके के तहत सेंट्रल फंड से सड़कों को बनाया जाये. इस दौरान सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की दिलेरी के कारण ही यह संभव हो सका है कि ऐसी परियोजना को धरातल पर उतारा गया है. सांसद ने कहा कि बहरागोड़ा और आसपास की सड़कों को बनाने को भी मंजूरी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने भी केंद्रीय मंत्री की तारीफ की, कहा-दो आरओबी और बना दीजिये
सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रयासों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से वे मिली थी, जिसके बाद उन्होंने छह रोड ओवरब्रिज बनाने को मंजूरी दी. लेकिन अभी भी दो आरओबी की परियोजना लटकी हुई है. उन्होंने कहा कि जामदा, मनोहरपुर का आरओबी की परियोजना को मंजूरी दी जाये. इसके अलावा उन्होंने हेवी वेहिकल का ट्रेनिंग सेंटर कोल्हान में खोलने की भी मांग की गयी.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा-राज्य सरकार के कारण परियोजना धरातल पर नहीं उतर रहा है
इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कारण कई परियोजनाएं रुके हुए है. राज्य सरकार को काफी पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए. इसको लेकर सरकार को दिलेरी दिखाना चाहिए. उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यों की सराहना की.
इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण

  1. कालीमंदिर डिमना चौक देवघर तक 10 किलोमीटर तक का 4 लेन डबल डेकर एलिवेटेड कोरिडोर बनेगा, जिससे 45 मिनट का सफर घटकर 5 मिनट हो जायेगा. एनएच 2 और एनएच 6 के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगा.
  2. जमशेदपुर महुलिया खंड का लोकार्पण किया गया. करीब 44 किलोमीटर की इस सड़क को स्लैग से बनाया गया है, जो टाटा स्टील ने सप्लाइ की है.
  3. एनएच 32-ओजी हाट गम्हरिया से बोकना हाथी चौक
  4. एनएच 32-ओजी मनोहरपुर से कोलेबिरा पश्चिम सिंहभूम और सिमडेगा तक
  5. भुइयासिनान से सुसनी वाया हाथी खेदा सड़क
  6. फुलडुंगरी से झाटीझरना वाया बुरुडीह सड़क
  7. एनएच 75 के इलिंगगड़ा, तालाबुरु, जोड़ापोखर और बिस्टामपुर में आरओबी का निर्माण
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप
खबर

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

June 14, 2026
Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग
खबर

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

June 13, 2026
Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌
खबर

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

June 13, 2026
Next Post

Jamshedpur adivasi ekata manch - आदिवासी मूलवासी एकता मंच का हुरलुंग में सरहुल महोत्सव 25 मार्च को

saraikela gamhariya theft-गम्हरिया पतंजलि स्टोर में 1.23 लाख की चोरी, सीसीटीवी में चोर हुआ कैद, देखें video

saraikela gamhariya theft-गम्हरिया पतंजलि स्टोर में 1.23 लाख की चोरी, सीसीटीवी में चोर हुआ कैद, देखें video

jamshedpur transporters meets central minister - जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत, ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के लोगों ने सौंपा ज्ञापन, रखी यह अहम मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News