जमशेदपुर : झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने मानगो नगर निगम क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि मानगो के विभिन्न मुहल्लों में बरसात के मौसम में भारी बारिस होने से बडे नालों का पानी एवं कचरा लोगों के घरों में घूस गया है. यही नहीं, नाले का पानी सड़कों परभी भी बह रहा है, जिससे आम लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है. इसके कारण जगह-जगह जाम की स्थिति भी बन रही है. बरसात से पहले बड़े नालों की सफाई ठीक से नहीं होने के कारण आज सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही, कई स्थानों पर बड़े नालों के ढक्कन भी टूट गए हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है, जिसकी जिम्मेवारी लेने वाला कोई नहीं है. उज्ज्वल दास ने कहा कि इस तरह की समस्या डिमना रोड, आजाद बस्ती, ओल्ड पुरुलिया रोड आदि जगहों में दिखाई दे रही है. उज्ज्वल ने बताया कि उन्हें फोन द्वारा मुहल्ला वासियों ने उक्त समस्याओं के बारे में जानकारी दी है. इस मौके पर उज्ज्वल दास के साथ प्रकाश महतो, निखिल पाल, मकसूद अंसारी, सूरज गौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.







