
जमशेदपुर : मदर टेरेसा इंटरनेशनल फाउंडेशन की एक बैठक हुई. इसमें डिस्ट के रूप में शाहिस्ता नाहिद को शामिल किया गया. इस दौरान संगठन के उपाध्यक्ष ने एमटीआईएफ परिवार की तरफ से उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि हम एक टीम के रूप में मिलकर काम करेंगे. संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद परवेज ने उन्हें बुक भेंट कर स्वागत किया. बैठक में झारखंड यूथ एमटीआईएफ के अध्यक्ष शाहरुख मल्लिक और जिला महासचिव शारिक अनवर भी उपस्थित थे. उन्होंने भी शाहिस्ता नाहिद का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. संस्थापक अध्यक्ष मो परवेज ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि एमटीआईएफ की टीम 46 से अधिक देशों में है और एमटीआईएफ की विश्व में बहुत मजबूत टीम है. संगठन द्वारा जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण जागरूकता, बाल देखभाल, शांति और मानवता के लिए काम किया जा रहा है. आगामी दिनों में जरूरमंद लोगों के बीच कंबल वितरण भी किया जायेगा.




